Kanpur News – अपनी कलम की ताकत को पहचाने पत्रकार, सरस बाजपेई, कानपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष

0
8
कानपुर समाचार – नगर जमीयत उलेमा की जानिब ने किया प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का सम्मान, फिर जगाई अलख 
 
रिपोर्ट – सुहैल अंसारी – कानपुर नगर

Kanpur News – नगर जमीयत उलेमा कानपुर के ज़ेरे एहतमाम कानपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और शहर के वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान में कार्यालय जमीयत बिल्डिंग रजबी रोड में प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह क़ासमी की अध्यक्षता व नगर अध्यक्ष डॉ. हलीमुल्लाह खां की सरपरस्ती में समारोह का आयोजन हुआ। 

 
उपस्थित रही प्रेस क्लब की पूरी टीम 
 
जिसमें कानपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरस बाजपेई, महासचिव शैलेस अवस्थी के साथ समस्त पदाधिकारी और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना विशिष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार मेहमान के रूप में मौजूद रहे। समारोह के अध्यक्ष मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह क़ासमी और सरपरस्त डा. हलीमुल्लाह खां ने मेहमानों को शाल पहना कर और प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया।

कानपुर से शुरू हुई थी क्रांतिकारी पत्रकारिता 
 
मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह क़ासमी ने सम्बोधन में उपस्थित समस्त पत्रकारों को जमीयत उलेमा के इतिहास से वाक़िफ कराते हुए बताया कि मौलाना हसरत मोहानी, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जैसे देश के महान पत्रकार और नेता जमीयत उलेमा के कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं। जमीयत उलेमा ने सबसे पहले मुकम्मल आज़ादी की मांग की थी। जब धर्म के नाम पर विभाजन की बात आई तो जमीयत तो जमीयत ने शुरू से ही उसका विरोध किया। सकारात्मक और ईमानदार पत्रकारिता को देश और समाज के विकास के लिये ज़रूरी क़रार देते हुए मौलाना ने जमीयत उलेमा द्वारा किये जाने वाले कामों नशा विरोधी अभियान, स्वच्छता अभियान, मतदाना जागरूकता अभियान समेत अन्य विषयों के बारे में विस्तार से बताया।
 
फिर पढ़िए प्रेस क्लब अध्यक्ष सरस बाजपेई का वक्तव 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सरस बाजपेई ने जमीयत उलेमा द्वारा किये जाने वाले कामों की तारीफ करते हुए कहा कि इस संस्था द्वारा वह काम किये जा रहे हैं जो समाज के हर व्यक्ति को करना चाहिए। पत्रकारों को जमीयत उलेमा के इतिहास से भी परिचित होना चाहिए। कानपुर प्रेस क्लब की ओर से जल्द ही लाइब्रेरी की स्थापना होगी, इस लाइब्रेरी में जमीयत उलेमा के इतिहास और कामों पर आधारित साहित्यों को उचित स्थान देने का विश्वास दिलाया।
 
महामंत्री ने याद दिलाया वो दिन 

कानुपर प्रेस क्लब के महासचिव शैलेस अवस्थी ने कहा कि आप की चिंता ही हमारी चिंता है, जो आज के दौर में हो रहा ,यही हर दौर में हुआ है। हमारा शहर गणेश शंकर विद्यार्थी और मौलाना हसरत मोहानी जैसे महान पत्रकारों का शहर है।

समारोह में नगर जमीयत के उपाध्यक्ष मौलाना नूरूद्दीन अहमद क़ासमी, मदरसा जामे उल उलूम पटकापुर के उस्ताद मुफ्ती अब्दुर्रशीद क़ासमी, नगर जमीयत के सचिव जुबैर अहमद फारूक़ी, वरिष्ठ हृदयरोग विशेषज्ञ डा. मोहम्मद जमील ने भी पत्रकारिता के सम्बन्ध में अपने विचारों को व्यक्त किया। नगर अध्यक्ष डा. हलीमुल्लाह खां ने आये हुए समस्त मेहमानों को शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर समारोह में नगर जमीयत उलेमा के समस्त पदाधिकारियों के साथ शहर सम्मानित पत्रकार हज़रात शरीक रहे।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading