रॉकेट पोस्ट विशेष – जानिए कब मनाया जाएगा दशहरा और कब जलेगा रावण – जल्दी देखिए
रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर नगर
साथियों हम सभी को हर साल जिस घड़ी का सबसे बेसब्री से इंतजार रहता है वो पल आखिरकार इस वर्ष 2023 का करीब आ ही गया है। जी हां हम बात कर रहे हैं दश्हरा की जब बुराई पर अच्छाई की जीत का परचम लहराते हुए घमंडी दशानन रावण को जला दिया जाएगा। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इस वर्ष दहशरा की तारीख क्या है और कौन सा ऐसा वक्त होगा जब रावण का पुतला जलाया जाएगा अगर नहीं तो आज ज्योतिषाचार्य पंडित नीरज शर्मा आपको बताने जा रहे हैं, उस पल का शुभ मुहूर्त और रावण दहन का सही समय।
आज है रामनवमी
वैसे तो माँ आदि शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा की पूजा अर्चना पूरे साल होती है लेकिन शारदीय नवरात्रि के पावन दिनों के नौवें दिन माता की आराधना का अंतिम दिन माना जाता है। इस वर्ष नवरात्रि व्रत का समापन 24 अक्टूबर 2023 को सुबह 06 बजकर 33 मिनट के बाद किया जाएगा। हिंदू शास्त्रों के अनुसार व्रत को नवमी तिथि पूर्ण होने के बाद दशमी तिथि में ही खोला जाता है|
जानिए कब है दशहरा
विजय दशमी यानी दशहरा 24 अक्टूबर मंगलवार को मनाया जाएगा। दशमी तिथि 23 अक्टूबर सोमवार को शाम 5 बजकर 48 मिनट से शुरू हो जाएगी और 24 अक्टूबर, मंगलवार शाम 3 बजकर 20 मिनट पर खत्म होगी। उदया तिथि होने के कारण दशमी तिथि मंगलवार को ही मानी जायेगी। यानी दशहरा 24 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।
दशहरा का शुभ मुहूर्त
- आश्विन शुक्ल दशमी तिथि शुरू – 23 अक्टूबर 2023 शाम 5:48
- अश्विन शुक्ल दशमी तिथि समाप्त – 24 अक्टूबर 2023 शाम 03:20
- शस्त्र पूजन समय – मंगलवार को दोपहर 1.58 – दोपहर 02.43
रावण दहन का मुहूर्त – मंगलवार शाम 05.43 के बाद ढाई घंटे तक का समय अच्छा है। यानि इस वर्ष दशहरा वाले दिन रावण को जलाने का अंतिम समय साढ़े सात बजे तक ही रहेगा। जो मुहूर्त के अनुसार शुभ माना गया है।
“ज्योतिषाचार्य पंडित नीरज शर्मा”