Rajasthan weather: टोंक में बारिश से फसलें बर्बाद,पढ़िए पूरी खबर
Rajasthan weather heavy rain crop damage in Tonk district farms
Rajasthan में मौसम ने मचाई तबाही, टोंक के किसानों की उम्मीदों पर पानी फिरा
Ground Report: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर किसानों के लिए आफत बन गया है। पिछले 24 घंटों से जारी लगातार बारिश ने सरसों और सब्जियों की फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। खासकर टोंक जिले में हालात बेहद खराब हैं, जहां बारिश ने किसानों की मेहनत और उम्मीद दोनों पर पानी फेर दिया है।
सरसों से लेकर सब्जियां तक हुई तबाह
हमारे संवाददाता पुरूषोत्तम जोशी ने टोंक जिले के आस-पास के इलाकों में जब जायजा लिया तो किसानों की पीड़ा को समझने की कोशिश की, जमीनी हालात पर हालात देखे तो कई इलाकों में सरसों की फसल पूरी तरह चौपट हो चुकी है। खेतों में पानी भर जाने से मिर्ची, टमाटर, भिंडी, बैंगन और गोभी जैसी सब्जियां भी सड़ गई हैं। किसानों का कहना है कि इस बार की बारिश ने उनकी कमर तोड़ दी है। कई किसानों ने बताया कि उन्होंने 50 हजार रुपये किलो से अधिक कीमती बीज बोए थे, लेकिन अब सब कुछ खत्म हो गया।
साहुकारों से लिया कर्ज, अब लौटाने की भी नहीं बची उम्मीद
किसानों ने बताया कि उन्होंने फसल बुवाई के लिए साहुकारों से उधार लिया था और उम्मीद थी कि इस बार की पैदावार से कर्ज चुका देंगे। लेकिन भारी बारिश से फसलें नष्ट होने के बाद अब वे पूरी तरह कर्ज के बोझ तले दब गए हैं। किसानों का कहना है कि “हर साल प्रकृति और कर्ज दोनों की मार झेलनी पड़ती है, लेकिन इस बार तो हालात पहले से भी खराब हैं।”
जयपुर-दिल्ली तक सप्लाई होने वाली सब्जियां हुई नष्ट
टोंक जिले की बनास नदी के किनारे उगाई जाने वाली सब्जियां प्रदेश के साथ जयपुर, दिल्ली, बीकानेर और उदयपुर तक सप्लाई होती हैं। दिल्ली और जयपुर की मंडियों में टोंक की गोभी, टमाटर और मिर्ची की भारी मांग रहती है। लेकिन फसलों के नष्ट हो जाने के बाद अब रसोई में महंगाई बढ़ने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
प्रशासन ने सर्वे रिपोर्ट भेजी, 70% फसल खराबा दर्ज
टोंक के अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौंकरिया ने बताया कि जिलेभर में करीब 70 फीसदी फसलों में खराबा हुआ है। सर्वे रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी गई है और जल्द ही मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रशासन का दावा है कि प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए जल्द राहत पैकेज तैयार किया जा रहा है।
महंगाई की मार की आशंका
सब्जियों के नष्ट होने के कारण जयपुर और दिल्ली की मंडियों में सब्जियों के दाम बढ़ने की पूरी संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि टोंक जैसे प्रमुख उत्पादन क्षेत्र के प्रभावित होने से आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को रसोई में महंगाई की मार झेलनी पड़ सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित Rajasthan weather ने एक बार फिर राज्य के किसानों को आर्थिक संकट में धकेल दिया है। सरसों और सब्जियों की फसलों के नुकसान से न सिर्फ किसानों की कमर टूटी है, बल्कि उपभोक्ताओं के लिए भी आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
खबर यह भी पढ़े….
Rajasthan: बांसवाड़ा में जबरन धर्म परिवर्तन, फिर गूंजा विवाद