Political News – झुनझुना हिलाते रह जाएंगे सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, मोहम्मद सुलेमान

0
18
पॉलिटिकल न्यूज़ – सपा सांसद को नसीहत देते नजर आए मोहम्मद सुलेमान, आगे पढ़िए 
 
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर 
 
Political News – समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क द्वारा जातिगत जनगणना को लेकर दिए गए बयान पर अब राजनीति गरमा सी चुकी है। जिसका विरोध करते हुए इंडियन नेशनल लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान कहा है कि इसे कोई झुनझुना न समझे नहीं तो वह खुद झुनझुना बन जाएगा। उनका कहना था कि सरकार को उत्तर प्रदेश में जातिगत अति पिछड़ा जनगणना जरूर कराना चाहिए। जो प्रदेश की जनता के सबसे बड़े वर्ग यानी अति पिछड़े लोगों को उनके अधिकार का सही मायना समझ में आएगा। 
 
भाजपा पर लगाया आरोप 
 
कानपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने याद दिलाया कि आज से 40 वर्ष पूर्व इसकी आवाज इंदिरा गांधी ने उठाई थी और काका कायकर नाम का आयोग बनाया था। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने मंडल आयोग को सौंपी थी। फिर वीपी सिंह ने अपने कार्यकाल में मंडल की रिपोर्ट को संसद में पेश किया गया और कहा गया कि अगर इस जनगणना को लागू कर दिया जायेगा तो सबसे पहले यह मालूम होगा कि आख़िरकार कितने लोग अति पिछड़ा वर्ग में आते हैं और फायदा यह होगा कि उन्हें अपने अधिकार के अनुसार व्यापार या अन्य जगहों पर जगह मिल सकेगी जो राज्यहित में जानी जाएगी। 
 
योगी सरकार को लागू कर देनी चाहिए जातिगत मतगणना 
 
वीपी सिंह के इस फैसले का तत्कालीन भाजपा सरकार ने विरोध किया। लेकिन वीपी सिंह नहीं माने और इस जातिगत गणना को लागू कर दिया। इसके बाद भाजपा ने वीपी सिंह की सरकार गिराने में सफलता प्राप्त कर ली। उनका आगे कहना था कि एक तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव जातिगत मतगणना कराने का समर्थन कर रहे हैं लेकिन वह सत्ता में नहीं हैं तो इसे लागू नहीं कर सकते। लागू करना है तो यूपी की योगी सरकार को लागू करना होगा।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading