Pilibhit: पति-पत्नी और वो – दो ने खाया ज़हर, एक की मौत

0
Pilibhit: घरेलू विवाद में दर्दनाक मोड़, पति-पत्नी ने खाया जहर , पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी शादी और तनाव बना विवाद की वजह। पढ़ें पूरी खबर। 

Pilibhit: घरेलू विवाद बना मौत का कारण, पत्नी की मौत, पति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पीलीभीत जनपद के न्यूरिया थाना क्षेत्र के मोहल्ला ठाकुरद्वारा में रविवार की रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया।  27 वर्षीय गर्भवती पत्नी सीतू की मौत हो गई, जबकि पति राजू की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। यह मामला न सिर्फ एक परिवार को उजाड़ गया बल्कि समाज के सामने घरेलू कलह और रिश्तों की नाजुक स्थिति का भी आईना दिखा गया।

Pilibhit: झगड़े से शुरू होकर मौत पर खत्म हुई कहानी

रविवार देर रात राजू और उसकी पत्नी सीतू के बीच झगड़ा हुआ। यह विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि दोनों ने आवेश में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें एस.एस. हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया यहां इलाज के दौरान सीतू ने दम तोड़ दिया। जबकि राजू की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम राजू जिंदगी बचाने के प्रयास में जुटी हुई है।

Pilibhit: गर्भवती थी महिला, दो छोटे बच्चे हो गए बेसहारा

मृतका सीतू गर्भवती थी। उसके पहले से दो छोटे बच्चे हैं – 5 साल की बेटी और 2 साल का बेटा। मां की मौत और पिता की गंभीर हालत ने मासूम बच्चों को बेसहारा कर दिया है। पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घर में मातम का माहौल है और बच्चों का भविष्य अनिश्चितता में डूब गया है।

Pilibhit: दूसरी शादी बना विवाद की जड़

पुलिस जांच में सामने आया है कि राजू ने कुछ समय पहले संजना नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली थी। इसी बात को लेकर राजू और सीतू के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार को भी इसी कारण दोनों के बीच कहासुनी हुई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने आत्मघाती कदम उठाते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया।

Pilibhit: पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान

थाना प्रभारी गायत्री ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला घरेलू विवाद का प्रतीत हो रहा है।युवक की मृतका की रिश्ते में वाहन से शादी कर ली थी जिसको लेकर पति पत्नी में इस इस बात को लेकर विवाद होना सामने आया है।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है। साथ ही, राजू की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Pilibhit: रिश्तों में कलह और सामाजिक संदेश

यह घटना सिर्फ एक पति-पत्नी की व्यक्तिगत कहानी नहीं है, बल्कि समाज के लिए गंभीर संदेश भी है। घरेलू विवाद जब बातचीत और समझदारी से सुलझाए नहीं जाते, तो वे पूरे परिवार को तबाह कर सकते हैं। एक गर्भवती महिला की मौत और दो छोटे बच्चों का भविष्य अंधकार में धकेलना इस बात का उदाहरण है कि क्षणिक गुस्सा और असंतुलित फैसले किस हद तक विनाशकारी हो सकते हैं।

Pilibhit: समोसे को लेकर पति की कुटाई, रिश्ता टूटने की कगार पर पहुँचा

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading