Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

0
img_20231023_2032442818680956896589617

पीलीभीत के थाना गजरौला की चौकी सुहास क्षेत्र के गांव उगनपुर निवासी नन्द लाल पुत्र हीरा लाल उम्र करीब 27 वर्ष बीते  दिन रविवार की शाम से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन नहीं मिला। सुबह जब ग्रामीण शौच के लिऐ खेतो कि तरफ़ गए तो देखा कि बाहर पश्चिम दिशा में घर के पीछे खेत में मिला युवक का शव खून लथपथ पड़ा है।

    देखते ही देखते ग्रामीणों कि काफी भीड़ जमा हो गई।  कुछ लोगों ने शव की पहचान नन्द लाल पुत्र हीरा लाल के रूप में की। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पपहुंची और सूचना उच्च अधिकारियों की दी। सीओ सिटी ने पहुंचकर घटना का मौका मुआयना  किया तो पता चला नंदलाल के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि किसी ने मर्डर करने के बाद शव को खेतों में फेंक दिया। 

   फिलहाल पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही  है।  

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading