पीलीभीत में लोहिया पुल के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत पर सस्पेंस बरकरार

0
पीलीभीत में लोहिया पुल के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी, राहुल का शव संदिग्ध हालत में मिला। बाइक किनारे खड़ी थी, जूते नीचे और मोबाइल पुल पर रखा था। पुलिस जांच में जुटी

पीलीभीत में लोहिया पुल के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी, मौके पर मौजूद भीड़ और थाना पुलिस

सड़क किनारे मिली बाइक, पुल पर पड़ा मोबाइल और नीचे पानी में मिला युवक का शव – पीलीभीत के लोहिया पुल से उठे कई सवाल, मौत हादसा, आत्महत्या या साजिश

 लोहिया पुल के नीचे मिला युवक का शव

पीलीभीत में गजरौला थाना क्षेत्र के शिवनगर रोड स्थित लोहिया पुल पर रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव पुल के नीचे पानी में पड़ा मिला। मृतक की पहचान राहुल पुत्र गया दीन निवासी इटौरिया के रूप में हुई है।

पीलीभीत में लोहिया पुल के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी, बाइक किनारे खड़ी, मोबाइल और जूते संदिग्ध स्थिति में मिले

स्थानीय लोगों ने देखा कि पुल की साइड में एक बाइक खड़ी है। पास ही मोबाइल फोन पुल की रेलिंग पर रखा हुआ था और जूते नीचे रखे थे। लेकिन युवक कहीं नजर नहीं आ रहा था। कुछ देर बाद देखा गया कि युवक लोहिया पुल के नीचे पानी में पड़ा हुआ है।

पीलीभीत में लोहिया पुल के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम

सूचना मिलते ही थाना गजरौला से पुलिस टीम, फॉरेंसिक टीम और जगदीप मालिक मौके पर पहुंचे। शव को पानी से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया गया। आसपास की जांच की जा रही है कि यह दुर्घटना है, आत्महत्या है या फिर किसी साजिश का हिस्सा।

पीलीभीत में लोहिया पुल के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

पुलिस के अनुसार, राहुल की मौत किन कारणों से हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह सामने आएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मौके पर जुटी भीड़, परिवार में मचा कोहराम

राहुल की मौत की खबर सुनकर मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। ग्रामीणों और राहगीरों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन सदमे में हैं और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

पुलिस की जांच जारी

थाना गजरौला पुलिस का कहना है कि हर पहलू की जांच की जा रही है।  घटनास्थल की परिस्थिति का विश्लेषण किया जा रहा है ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।

प्यार की आड़ में हैवानियत: पीलीभीत में युवती से दरिंदगी के बाद नहर में फेंका

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading