“न्याय” की आस में कानपुर “स्टूडेंट” के माता पिता – “पुलिस कमिश्नर” से लगाई “गुहार”

0
20231018_153433
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – उत्तर प्रदेश के कानपुर में इन दिनों चर्चा में चल रहे स्टूडेंट और टीचर के बीच चैट कांड अपने अंतिम खुलासे तक पहुंच ही नहीं पा रहा है। विरोध की जंग से लेकर राजनीतिक गलियारे तक चर्चा के बाद अभी भी जांच वहीं तक सीमित बनी हुई है। जिसको लेकर हतास पीड़ित स्टूडेंट के माता-पिता ने बुधवार की दोपहर पुलिस कमिश्नर के ऑफिस पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है।
 
पुलिस आयुक्त ने दिलाया भरोसा 
 
आपको बताते चलें कि बीते दिनों एक निजी स्कूल में टीचर और स्टूडेंट के बीच हुए चैटिंग के बाद धर्मांतरण की बात सामने आई थी। जिसके बाद से अभी तक मामले ने तूल पकड़ रखा है। इस कांड को लेकर पीड़ित स्टूडेंट ने एक शिकायती पत्र में टीचर को दोषी मानते हुए टीचर और स्कूल के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन पुलिस द्वारा टीचर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। जिसको लेकर पीड़ित स्टूडेंट के अभिभावक काफी चिंतित है। कुछ इसी कड़ी में बुधवार को स्टूडेंट के माता पिता पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे, और आरोपी टीचर के खिलाफ मुकदमा लिखने के लिए एक ज्ञापन दिया। स्टूडेंट के पिता ने ज्ञापन देने के बाद बताया कि स्कूल टीचर अपने पति भाई और स्कूल प्रबंधन के साथ मिलकर बच्चे का यौन शोषण कर धर्मांतरण का प्रयास किया था। आरोप है की कुछ मीडिया संस्थानों ने बच्चे का नाम उजागर किया है। उनका कहना था कि स्कूल प्रबंधन के साथ ही मीडिया संस्थान के लोग भी दोषी है। उन्होंने पुलिस आयुक्त से मांग की है की इस कृत्य को कारीत करने वाले लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading