Muzaffarpur News: होली में खपाने के लिए मंगाई गई शराब की बड़ी खेप, दो कारोबारी गिरफ्तार

0
Muzaffarpur News: होली में खपाने के लिए मंगाई गई शराब की बड़ी खेप, दो कारोबारी गिरफ्तार

Muzaffarpur News: बिहार में लागू शराबबंदी का आए दिन मखौल बनाया जाता है। प्रदेश में शराब पर पाबंदी होने के बावजूद धड़ल्ले से इसका कारोबार किया जा रहा है। पुलिस ने एक बार फिर शराब की बड़ी खेप को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि इतना बड़ा स्टॉक खास होली के लिए मंगाया गया था।

 

Muzaffarpur News: उत्पाद विभाग टीम ने शराब की बड़ी खेप किया बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसडीपीओ कुमार चंदन को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ शराब कारोबारियों द्वारा होली में खपाने के लिए शराब की बड़ी खेप मंगाई गई है। जिसके बाद सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने राजेपुर थानेदार को कारवाई का निर्देश दिया। निर्देश मिलते ही राजेपुर थानेदार ने दलबल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचकर छापेमारी की। जहां से एक तेल के टैंकर में लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। साथ ही टीम के द्वारा उक्त स्थल से शराब डिलीवर करने के लिए पहुंची चार बोलेरो कार, एक बाइक और दो कारोबारियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

 

Muzaffarpur News: उत्पाद विभाग टीम ने शराब की बड़ी खेप किया बरामद

बता दें कि मुजफ्फरपुर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चला रही है। जिले में शराब कारोबार में लिप्त लोगों पर लगातार कार्रवाई भी हो रही है। लेकिन शराब माफिया तब भी बाज नहीं आ रहे हैं। हर दिन शराब की बड़ी से बड़ी खेप लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग टीम और बिहार पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप को पकड़ा है।

 

यहाँ भी देखें:-

 

https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/encounter-between-one-miscreant-and-muzaffarpur-police/

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading