Muzaffarpur News: थाने से फरार बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बार फिर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक अपराधी लगी है। बताया जा रहा है कि घायल बदमाश, अपराधियों की टॉप 10 की सूची में शामिल है और आज ही पुलिस की गिरफ्त से चौकीदार को जख्मी कर फरार हो गया था।
बता दें कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र का है। यहां, बिहार एसटीएफ की टीम द्वारा बीते दिनों दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल विवेक कुमार भी था। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस अभिरक्षा में साहेबगंज थाने में रखा था।
पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था बदमाश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह विवेक कुमार चौकीदार को जख्मी कर फरार हो गया। जिसके बाद से ही पुलिस लगातार विवेक कुमार का पीछा कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुख्यात अपराधी विवेक कुमार साहेबगंज थाना क्षेत्र में ही एक जगह पर छुपा हुआ है। पुलिस टीम ने तत्काल विवेक की गिरफ्तारी के लिए इलाके की घेराबंदी कर ली।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल
उधर, बदमाश विवेक को घेराबंदी की सूचना लग गई। उसने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिसके चलते पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से फरार बदमाश विवेक कुमार घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
2 thoughts on “Muzaffarpur News: थाने से फरार बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली”