अयोध्या के मंदिर की तरह कानपुर में सजा माँ का दरबार – माता के गीतों पर झूम उठे भक्त

0
20231023_131951
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर  
 
Kanpur News – शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के आखिरी दिन माँ की भक्ति का सागर देखने को मिला। जिसमें पूरा का पूरा कानपुर भक्ति की संगम में डूब चुका था। चारों तरफ भजन कीर्तन, मंदिरों में पूजा अर्चना, जगह जगह सजी माता की चौकी और जागरण ने मानों इस धरती को भक्ति से सराबोर सा कर रखा था। कुछ इसी कड़ी में माँ के एक दरवार को अयोध्या की नगरी का रूप दिया गया था। जिनका दरवार देख कर भक्त देखते ही रह गए। 
 
आगे पढ़िए 
 
नवरात्रि के पावन पर्व पर कानपुर में विष्णुपुरी मित्र मंडल द्वारा माता के जागरण का आयोजन किया गया। आयोजकों द्वारा माता के दरबार को भगवान राम की नगरी अयोध्या की थीम पर सजाया गया। जागरण में माता के भजनों का रसपान करने पहुंचे भक्त आकर्षक दरबार देख भाव विभोर हो गए। माता के जागरण में समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल ने पूरे विधि विधान से माता का आवाहन किया। पूजन के बाद माता की जोत प्रज्वलित की गई। जागरण मंडली ने माता के भजनों की ऐसी गंगा बहाई की हर कोई उसमें डूब गया। वरिष्ठ समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल में आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि माता का ऐसा दरबार दिव्य अनुभूति प्रदान कर रहा है। उन्होंने नवरात्रि के पावन त्यौहार की सभी को बधाई देते हुए माता रानी से सब पर कृपा बनाए रखने की कामना की।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading