मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करने की पहल

0
IMG-20240907-WA0026

कानपुर: मिशन शक्ति के तहत तीसरे दिन पनकी क्षेत्र की एसीपी श्वेता सिंह और सचेंडी थाना पुलिस ने फैक्ट्रियों में काम करने वाली महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर उन्हें डॉयल 112 और 1090 जैसी महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

महिलाओं को सुरक्षा से कराया गया अवगत

ऑपरेशन मैत्री अभियान के तहत एसीपी पनकी श्वेता सिंह और निरीक्षक अनूप सिंह ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। अभियान के अंतर्गत फैक्ट्रियों, कॉलेजों और मेडिकल कॉलेजों सहित विभिन्न स्थानों पर जाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है, जहां दर्जनों महिलाएं काम करती हैं।

महिलाओं को सुरक्षा पर जागरूक करतीं पनकी एसीपी स्वेता सिंह

फैक्ट्रियों में बनेगी शिकायत समिति

महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एसीपी ने सभी फैक्ट्रियों में एक महिला सदस्य वाली शिकायत समिति के गठन का निर्देश दिया। इसके साथ ही, हर फैक्ट्री में शिकायत बॉक्स बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, जिसमें डाली गई शिकायतों को गोपनीय रखा जाएगा।महिला अपराधों पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से पुलिस का यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading