देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

0
IMG_20240907_231629

नई दिल्ली:आज गणेश चतुर्थी के पहले दिन पूरे देश में भक्तिभाव का अनूठा संगम देखने को मिला। जहां एक ओर भक्त भगवान गणेश की पूजा-अर्चना में लीन थे, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था। उत्तर प्रदेश से लेकर पूरे भारत में पुलिस और सुरक्षा बल गणेश चतुर्थी के पर्व को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में जुटे हुए हैं।

गणेश चतुर्थी का यह पर्व हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। मान्यता है कि भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना करने के बाद जब उनकी विदाई होती है, तो वे भक्तों की विघ्न-बाधाओं को अपने साथ ले जाते हैं। इसी श्रद्धा और विश्वास के साथ देशभर में गणपति बप्पा की स्थापना की गई है और प्रतिदिन उनका पूजन-पाठ किया जाएगा।

मुम्बई से शुरू होने वाले लालबाग के राजा’ की महिमा अब पूरे देश में फैल चुकी है।

कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कड़ी तैयारियां की हैं, ताकि भक्तों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उत्तर प्रदेश के कानपुर में करीब 200 से अधिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, वहीं लखनऊ में लगभग 400 स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं विराजमान की गई हैं। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों जैसे नोएडा, बरेली, जौनपुर और उन्नाव में भी भक्तिभाव से गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया जा रहा है।मुंबई से शुरू होने वाले ‘लालबाग के राजा’ की महिमा अब पूरे देश में फैल चुकी है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading