जिंदगी बचाने वाली एंबुलेंस ने छीनी बुजुर्ग महिला की जान – फतेहपुर में मची चीख पुकार
रिपोर्ट – लईक – फतेहपुर जनपद
Fatehpur News – लोगों की जिंदगी बचाने के लिए हवा में दौड़ने वाली एम्बुलेंस ही एक बुजुर्ग महिला की जान ले बैठी। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक वृद्ध दंपती किसान साथ अपने खेत जा रहे थे, तभी रास्ते में महिला को प्राइवेट एम्बुलेंस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुई बुजुर्ग महिला को परिजन तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे को लेकर परिजनों में कोहराम मचा रहा।
तेज रफ़्तार में थी एम्बुलेंस
जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के मदारी गांव के रहने वाले संतोष कुमार उसकी पत्नी राम बाई (60) दोनों पति-पत्नी साथ खेत जा रहे थे। तभी रास्ते में एम्बुलेंस ने वृद्ध को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना को देख आस-पास के लोगों ने परिजनों और 108 पर एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस घायल को सीएचसी अमौली लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राइवेट एम्बुलेंस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर वाहन की तलाश की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।