“ताजा अपडेट” – ” सड़क हादसे” ने ली “दरोगा” की जान – आधा दर्जन लोगों पर आई आफत

0
20231015_162231
रिपोर्ट – मनीष कुमार भटनागर – कानपुर नगर 
 

Kanpur News – उत्तर प्रदेश के कानपुर से घाटमपुर को जाने वाली सड़क से हेड कांस्टेबल की मौत के दाग अभी साफ भी नहीं हुए थे कि दूसरे सड़क हादसे ने यूपी पुलिस के एक और जाबांज दरोगा की जान ले ली। जिसकी सूचना मिलते ही परिवार में मातम छाया हुआ है। आपको बताते चलेंकि रविवार की दोपहर तेज रफ़्तार ऑटो और बाइक से चले आ रहे बाइक सवार दरोगा की आमने सामने की टक्कर हो गई थी। जिसमे ऑटो सवार आधा दर्जन सवारियों के साथ बाइक सवार दरोगा को गंभीर चोट आई थी। जिसके बाद हालत बिगड़ने पर दरोगा समेत चार लोगों को हैलट अस्पताल को रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान दरोगा ने दम तोड़ दिया।  

 
खौफनाक थी वो टक्कर

 
दिल को झकझोर कर रख देने वाला यह हादसा घाटमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव से गुजर रहे मार्ग पर हुआ। जहां सवारियों से भरा एक तेज रफ़्तार ऑटो अपनी रफ़्तार पकड़े हुआ था और सामने विपरीत दिखा से आ रहा तेज रफ़्तार पुलिस कर्मी अपनी झोक में चला आ रहा था। तभी दोनों के बीच धमाकेदार टक्कर हो गई। जिसकी वजह से बाइक सवार पुलिस कर्मचारी बाइक लेकर गिर पड़ा वहीं सवारियों से भरा ऑटो खिलौने की तरह पलट गया। जिसमे बैठी सभी सवारियां और पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे को देख मौके पर मौजूद लोग मदद को आगे आए। कुछ देर बाद सूचना मिलते ही घाटमपुर पुलिस भी हादसे की जगह पहुंच गई और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दरोगा समेत चार लोगों को हैलट अस्पताल को रेफर किया था जहां घायल दरोगा ने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। मृतक दरोगा शिवपाल सिंह बांदा के नरैनी में तैनात था। 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading