कानपुर देहात में “भू-माफियाओं” का “दुस्साहस” – “आंबेडकर पार्क” की भूमि पर किया “कब्जा”
रिपोर्ट – उदय कुमार – कानपुर देहात
Kanpur Dehat News – उत्तर प्रदेश में एक तरफ योगी सरकार भू माफियाओं के सख्त होने का दावा करती है। वहीं आलम यह है कि माफियाओं का हौसला इस कदर उफान पर है कि वो वार्निंग के बाद भी अवैध कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला कानपुर देहात से सामने आया है। जहां कुछ दबंगों द्वारा डॉक्टर भीमराव आंबेडकर पार्क के नाम से छोड़ी गई भूमि पर कब्जा करने का दुस्साहस उठा रहे हैं। जिसके संबंध में फिर से एक शिकायती पत्र अधिकरियों को दिया गया है।
यहां हो रहा कब्जा
मामला कानपुर देहात तहसील अकबरपुर ब्लॉक सरवन खेड़ा थाना रनिया जनपद कानपुर देहात ग्राम सभा फतेहपुर रोशनाई के बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क के नाम से छोड़ी गई। जमीन पर फिर से निर्माण कर कराया जा रहा है। पूर्व में इस अवैध कब्जे की शिकायत उप जिलाधिकारी महोदया से की गई थी। जिसके उपरांत तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा अवैध निर्माण कार्य रुकवा दिया गया था। क्योंकि अवैध निर्माण करता आवास आवंटन सुधा भूमि से अधिक भूमि पर निर्माण कर रहा था। अधिकारियों के द्वारा मना करने पर फिर से दोबारा तेजी से निर्माण कार्य कर रहा है। राजस्व अधिकारियों के द्वारा मना करने के बावजूद भी अंबेडकर पार्क के नाम से छोड़ी गई जमीन पर फिर से जबरन भूमि पर कब्जा करने से निर्माण कार्य हो रहा है। निर्माण करता के नाम गंगाराम पुत्र भैरव नीलू पुत्र गंगाराम व संजय पुत्र गंगाराम व अमर कीर्ति पुत्री गंगाराम शांति देवी पत्नी गंगाराम ने मिलकर निर्माण कर बहुत तेजी से कर रहे हैं। गांव के लोग मना करते हैं तो उनको गाली गलौज और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं।
बुलंद है हौसला
इस मामले की शिकायत मिलते ही अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है। जिसकी भनक लगते ही उक्त आरोपियों ने तत्काल प्रभाव से कार्य को रोक तो दिया है। लेकिन निर्माण सामग्री और बनी हुई ईमारत अभी भी जस की तस वहीं की वहीं है।