जानिए कैसा होगा कानपुर के परेड ग्राउंड का रावण – आंखो से अंगारे और मुँह से बरसेंगे फूल
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – दशहरे का दिन यानी बुराई पर अच्छाई की जीत। सत्य के आगे असत्य की पराजय के इस प्रतीक दिन सम्पूर्ण भारत में रावण रूपी पुतले को आग के हवाले कर दिया जाता है। जिसके चलते न जाने कितनी जगह बड़े-बड़े आकार के रावण के पुतलों को तैयार किया गया है। कुछ इसी में शामिल है कानपुर के प्रसिद्ध परेड ग्राउंड में लगने वाले दशहरे के मेले और यहां बनने वाले रावण का विशाल पुतला। जिसके दहन को देखने के लिए हजारों दर्शकों की भीड़ लगती है।
इस बार जानिए कैसा है परेड का रावण
पूरे देश में विजयदशमी के दिन रावण का पुतला दहन कर दशहरा का पर्व मनाया जाता है। हर जगह रावण के विभिन्न और आकर्षक स्वरूप बनाए जाते है। लेकिन कानपुर में इस बार बनाया गया परेड ग्राउंड का रावण कुछ खास है। जिसे राजस्थान से आए 15 कारीगरों ने एक महीने से ज्यादा की कड़ी मेहनत के बाद 85 फुट ऊंचा रावण बनाया है।
परेड रामलीला मैदान में इस दशहरे 85 फुट का रावण देखने को मिलेगा। जिसका निर्माण राजस्थान के कारीगर सलीम खान और उनकी टीम ने बनाया है। सलीम खान की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद इसको बनाया है। यह रावण पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से लैस रहेगा और रिमोट का बटन दबाते ही उसके एक-एक सिर में धमाका होगा। सर में धमाका होने के साथ ही रावण अट्टहास करेगा। आंखों से अंगारे निकलेंगे और मुंह से फूल झड़ेंगे, जो दर्शकों में रोमांच पैदा कर देगा।