कानपुर देहात में “kesco” ने शुरू किया “अभियान” – जमा करना होगा “बिजली का बिल”
रिपोर्ट – मोहम्मद तस्लीम – कानपुर देहात
Kanpur Dehat News – केस्को विभाग ने ग्रामीण अंचलों में बिजली व्यवस्था को सुदृण बनाने के लिए एक अभियान की शुरुआत की है। जिसके चलते अभियान के पहले दिन एक गांव में टीम ने हर घर सर्वेक्षण किया और घरों में लगे पुराने बिजली के मीटर को बदलते हुए नए तकनीक के मीटर लगाकर उसके विषय में गजग्रुक किया। आपको बताते चलें कि केस्को का यह अभियान पहले भी चलाया जा चुका था लेकिन कुछ जगह ऐसे चिन्हित किए गए जो पूर्व के अभियान में छूट गए थे। अब उन्हें चिन्हित करते हुए इस अभियान की पुनः पहल की गई है।
पढ़िए क्या है अभियान
विस्तृत जानकारी के अनुसार राजपुर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को कस्बा में अभियान चलाकर विद्युत उपभोक्ताओं के घर में मीटर लगाने का कार्य किया। साथ ही खराब मीटर को भी सही कराया गया। अधिकारियों व्ने कर्मचारियों की टीम ने ग्रामीणों को मीटर लगाने के लिए प्रेरित किया, साथ ही बकायेदारों से जल्द से जल्द बिजली के बिल जमा करने की अपील भी की। कस्बे मे बिना मीटर के बिजली प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है।
200 मीटर का है लक्ष्य
शनिवार को कस्बा राजपुर मे बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी सिकंदरा आरके वर्मा के नेतृत्व में दस टीमें गठित कर घर-घर अभियान चलाकर मीटर लगाए गए। साथ ही खराब पड़े मीटर को भी सही कराया गया। अभियान मे शामिल जेई प्रवीण मिश्रा ने बकायेदारों से बिजली बिल जमा कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि बिजली का मीटर लगाने का चार्ज निशुल्क है। यदि कोई चार्ज मांगता है तो शिकायत करें उस पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ सिकंदरा आर.के. वर्मा ने बताया कि कस्बा राजपुर में घर घर मीटर लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए दस टीमे गठित की गई है। जो अलग अलग वार्ड मे जाकर मीटर लगाने का कार्य कर रही है। कस्बे में 200 बिजली के मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमे 165 बिजली के मीटर लगाए जा चुके हैं। वहीं खराब मीटर को भी सही कराया जा रहा है। इस मौके पर मीटर विभाग के एसडीओ एसएस कटियार व मीटर जेई सत्यप्रकाश, जेई सचिन यादव व बिल रीडिंग कर्मी अश्वनी कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।