कानपुर की नौबस्ता पुलिस को मिली सफलता – चोर गैंग में शामिल था सुनार
रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – कानपुर कमिश्नर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है जिसके तहत उन्होंने चोर गैंग के दो ऐसे सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो पिछले कुछ महीनों से पुलिस का सोना हराम किए हुए थे। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में चोरी किए गए जेवरात भी बरामद किए हैं साथ ही पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि इस चोर गैंग के संपर्क में एक सुनार भी शामिल है, जो इनके द्वारा चोरी किए गए जेवरात खेदने का काम किया करता था। फ़िलहाल पुलिस गैंग के फरार सदस्यों की तलाश में है।
पढ़िए पूरा खुलासा
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की नौबस्ता थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो खुद दूसरों के घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देता था और उसी चोरी के माल से खुद का आलीशान मकान बनवा रहा था। इस गिरोह के दो लोग तो फिलहाल थाना पुलिस के हाथ लगे हैं,जिसमे एक सुनार भी शामिल है। वहीं दो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि सर्विलांस टीम के साथ ही नौबस्ता थाना पुलिस टीम के इस खुलासे में अहम भूमिका रही है। साथ ही जिनकी गिरफ्तारी की गई है उनके नाम विक्रम और सुरेश है। ये गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। यानी इनके गिरोह ने कई बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है जिसका कबूलनामा भी किया है। वहीं एडीसीपी अंकिता शर्मा ने यह भी बताया कि इस गैंग में और भी सदस्य शामिल हैं जिनके नाम पता नौबस्ता पुलिस को मिल चुके हैं। जल्द ही उनकी गिरफ़्तारी कर ली जाएगी।