कानपुर के कुशाग्र हत्याकांड ने पकड़ा तूल – देखिए तीनों आरोपियों को दी गई प्रतीकात्मक फांसी

0
20231104_155208
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर 
 
 
Kanpur News – कपड़ा कारोबारी मनीष कनोडिया के पुत्र कुशाग्र हत्याकांड का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जिसके चलते प्रदर्शनकारी व्यापारियो ने हत्या में तीनों आरोपियों को प्रतीकात्मक फांसी दी और हालसी रोड स्थित लोहा बाजार में तीनों आरोपियों के पुतलों को फांसी पर लटकाया गया। इस अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज करा रहे व्यापारी हाथो में तख्तियां लिए हुए थे, जिसमें कुशाग्र के हत्यारों को फांसी दो लिखा था। विरोध के अंत में हत्या में शामिल तीनों आरोपियों के पुतले बनाकर फांसी पर लटकाया गया। प्रदर्शन कर रहे हैं व्यापारियों का कहना था कि छात्र की अपहरण के बाद हत्या किया जाना या जघन्य अपराध है। इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। 
 
 
फफक पड़े बाबा ने न्यायालय पर जताया भरोसा 
 
 
कुशाग्र के बाबा संजय कनोडिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके पौत्र की जिस तरह निर्मम हत्या कर दी गयी थी उसी तरह तीनों आरोपी को फांसी ही दी जानी चाहिए। इस प्रदर्शन के माध्यम से सभी आरोपियों के पुतले को फांसी देकर केवल मन की संतुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायालय और सरकार पर पूरा विश्वास है कि सभी आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई जरूर होगी।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading