डीबीएस कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग ने की लखनऊ की यात्रा – समेट लिए यादगार लम्हे

0
20231104_152518
रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर  
 
 
Kanpur News – कहते हैं कॉलेज में पढ़ाई के साथ बीते हुए कुछ लम्हे जिंदगी भर के लिए यादगार बन हैं। जिसमे एक शिक्षक भी दोस्त बनकर जीवन की उस शिक्षा को सीखा जाते हैं जो हमें जीवन पर्यन्त अपने व्यवहार से लोगों के मन को खुश करने की सीख देता है। ऐसी ही यादों के साथ डीबीएस कॉलेज गोविन्द नगर के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा एक शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम किया। जिसमे के शिक्षक और छात्र छात्राओं ने लखनऊ की यात्रा की और शिक्षा से संबंधित कुछ खास बातों को जाना। 
 
 
यादगार रहा वो सफर  
 
    
शैक्षणिक भ्रमण प्राचार्य प्रोफ़ेसर अनिल कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर एस. पी. सिंह एवं एजुकेशनल टूर प्रभारी डॉक्टर प्रदीप सिंह एवं विभागीय शिक्षकों के सहयोग से एन.बी.आर.आई. लखनऊ  एवं चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार, नवाबगंज, उन्नाव में किया। एन. बी. आर. आई. लखनऊ में  म्यूजियम, हरबेरियम का अच्छा संग्रह देखने के बाद बॉटनिकल गार्डन में कैक्टस हाउस, फ़र्न  हाउस, मॉस एवं कैना की विभिन्न प्रजातियों के संग्रह के अलावा बोन्साई पौधों का संग्रह एवं 108-पेटल वाली  कमल की विशिष्ट नमो प्रजाति को देखने का अवसर  प्राप्त हुआ। इसी के साथ चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार, नवाबगंज में वेट लैंड साइड एवं झील में प्रवासी पक्षियों का अवलोकन किया। 
 
 
जानिए कौन कौन रहा इस टूर में 
 
 
उक्त शैक्षणिक भ्रमण में मुख्य रूप से डॉक्टर अतुल सिंह, डॉक्टर रेखा रानी, डॉक्टर ज्ञान प्रकाश, डॉक्टर अमित तिवारी, डॉक्टर संदीप पाल एवं पर्यावरण छात्र क्लब की अध्यक्ष यशस्वी तिवारी, उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता, महामन्त्री दीपिका प्रजापति एवं परास्नातक के छात्र एवं छात्राएं उपस्थिति रहे थे।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading