Kanpur News – साढ़ थाने की पुलिस की बढ़ गई थी दिल की धड़कन – नहीं बन पाई रील वाली पिक्चर

0
20231105_124717
कानपुर समाचार – अंग्रेजों के खंडहर मंदिर में जा रहे थे युवक – रील फिल्म बनाने से पहले पुलिस ने कसा शिकंजा 
 
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर   
 
Kanpur News – कानपुर कमिश्नर पुलिस के साढ़ थाने की पुलिस उस वक्त फिर से दिल थाम चुकी थी जब थाने में तैनात कर्मचारी ने कुछ कार सवार युवकों को इलाके के खंडहर पड़े एक मंदिर में जाते देखा। जिनका पीछा करने पर पुलिस को मालूम हुआ कि चारों युवक रील वाली फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसको लेकर पुलिस ने चारों युवकों को अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू की। 
 
 
अंग्रेजों की कोठी में हो रही थी शूटिंग 
 
 
आपको बताते चलें कि पूरा वाक्या साढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा क्षेत्र स्थित  राम गंगा नहर के पास अंग्रेजों के जमाने की एक प्राचीन कोठी बनी हुई है, जो कि खँडहर में तब्दील हो गई है। जहाँ कुछ कार सवार युवक बरईगढ़ गांव से कुछ फिल्मी शूटिंग करने पहुंचे थे। जिन पर पुलिस मकई नजर पड़ गई और पीछा करते हुए उन युवकों की सारी हरकत कैमरे में कैद कर ली गई। जिसके बाद युवकों को हिरासत में लेने के दौरान गहनता से पूछताछ करना शुरू कर दी।
जांच के बाद मिली हिदायत
जहां पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि वह हर संडे को यहां पर शूटिंग करने के लिए आते हैं। फिलहाल पुलिस ने सभी युवकों से गहनता से पूछताछ व मामले की जांच कर छोड़ दिया है। वहीं युवकों व ग्रामीणों ने भी पुलिस की सक्रियता को देखते उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की।
वायरल पोस्ट के बाद से पुलिस है अलर्ट
आपको बताते चलें कि हाल के कुछ दिनों पूर्व इसी साढ़ थाना क्षेत्र से तीन नाबालिग लड़कों ने एक पोस्ट वायरल की थी। जिसमे लिखा था कि अगर किसी का मर्डर कराना हो तो हमसे संपर्क करें। इस पोस्ट के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया थाऔर जा इसका  तो तीनो नाबालिग लड़के थे। जिन्होंने खेल खेल में उस पोस्ट को वायरल किया था। अंत में पोस्ट को डिलीट करा दिया गया था। इसके बाद से पुलिस अलर्ट मोड पर है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading