Kanpur News – सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो बना चर्चा – अपनी ही गाड़ी में धक्का लगा रही हाईवे पुलिस

0
20231105_150523
कानपुर समाचार – वायरल वीडियो बताया जा रहा कानपुर के महाराजपुर का – रफ़्तार भरने वाली गाड़ी में लगाया जा रहा था धक्का 
 
 

रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर नगर 

 
Kanpur News – वैसे तो उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग बहुत ही बड़ा और शानदार के साथ साथ सबसे सटीक अलर्ट रहने वाला विभाग है। साथ ही बदलते समय के दौर में हाईटेक विधि अपनाकर और भी मजबूत और ताकतवर हो गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस हाईटेक पुलिस की लापरवाही की एक पोल जरूर खोल रहा है। जिसे हम पूरे विभाग को तो नहीं बोल रहे लेकिन जिम्मेदारों को जरूर अपनी लापरवाही को जरूर समझना होगा। हालांकि रॉकेट पोस्ट न्यूज़  वीडियो की पुष्टि भी नहीं करता है। पर वायरल वीडियो में जो दिख रहा है। उसका जिक्र कर रहा है। 
 
 
 जानिए वायरल वीडियो में क्या दिख रहा 
 
 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि नेशनल हाईवे पर इमरजेंसी सेवा के लिए तैनात रहने वाली हाईवे पुलिस अपनी ही गाड़ी में धक्का लगाते दिख रही है। जब कि कहा जाता है कि चौबीस घंटे सतर्क रहने वाली हाईवे पुलिस की गाड़ी की रफ़्तार तेज होती है और समय पर पहुंचकर किसी की जान बचाने में सफल भी हो जाती है। लेकिन इस वीडियो में खुद हाइवे पुलिस उसी गाड़ी ,इ कुछ लोगों की मदद से धक्का लगा रही है। 
 
 
कुछ भी हो सकता है 
 
 
वायरल करने वाले अज्ञात शख्स के अनुसार यह वीडियो कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। लेकिन हम दूसरी तरफ यह भी मानते हैं कि शायद जिस गाड़ी में धक्का लगाया जा रहा हो उसमे कोई अचानक छोटी मोटी खराबी आ गई हो। पर दूसरी तरफ सवाल यह भी आता है कि जब भी इस तरह की ड्यूटी होती है तो उसमे प्रयोग होने वाले हर एक वाहन या अन्य उपकरण को परखा जाता है उसके बाद मैदान में उतारा जाता है। फ़िलहाल अभी तक इस वायरल वीडियो पर किसी प्रकार का बयान नहीं आया है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading