Kanpur News – सीएम योगी के सख्त आदेश का दिखा असर – तत्काल रोका गया तालाब का कब्ज़ा – हुई नोकझोक
कानपुर समाचार – तालाब में कब्जे की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे लेखपाल – फिर आगे पढ़िए क्या हुआ
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर
Kanpur News – घाटमपुर के पतारा कस्बे में बीते दिनो लेखपाल ने तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों में नोटिस चस्पा की थी। जिसके बाद सोमवार को यहां पर एक व्यक्ति के द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिसकी जानकारी लेखपाल को हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाया है। इस दौरान कुछ निर्माण कार्य करा रहे लोगों और लेखपाल के बीच नोकझोंक भी हुई।
लेखपाल ने दिखाई सक्रियता
घाटमपुर तहसील के पतारा कस्बा स्थित तिलसड़ा रोड पर तालाब की जमीन पर नौ लोगों ने अपने मकान बना रखे है। लेखपाल ने बीते दिनो सभी के घरों के बहार बेदखली की नोटिस चस्पा की थी। पतारा लेखपाल शिवम वर्मा ने बताया कि सोमवार को उन्हे सूचना मिली कि पतारा कस्बा निवासी संदीप श्रीवास्तव घर द्वारा ऊपर छत पर बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
मौके पर हुई नोकझोंक
जानकारी मिलते ही वह और कानूनगो कृष्ण शंकर तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण हो रही बाउंड्री वॉल को रुकवाया। इस दौरान निर्माण कार्य करवा रहे संदीप श्रीवास्तव की लेखपाल और कानूनगो से नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद लेखपाल ने फोनकर चौकी पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंची और दोबारा निर्माण कार्य न करने की हिदायत दी है।