Kanpur News – बेटी को पाकर पिता नहीं रोक पाया अपने खुशी के आंसू – चलते हुए बोल पड़ा यूपी पुलिस जिंदाबाद
कानपुर समाचार – कानपुर की कमिश्नर पुलिस का सरहिणी कार्य बना विभाग के लिए मिसाल – जानिए क्या किया चौकी इंचार्ज ने
रिपोर्ट – सुहैल अंसारी – कानपुर नगर
Kanpur News – उत्तर प्रदेश की कानपुर कमिश्नर पुलिस एक बार फिर में है और बधाई की पात्र बनी हुई है। क्योंकि कानपुर के पुलिस आयुक्त डॉक्टर आर.के. स्वर्णकार का जनता से जुड़ाव का अभिया और एक चौकी इंचार्ज की जागरूकता ने फिर से एक परिवार को उनकी खोई हुई बेटी से मिला दिया। जिसके बाद उस बेटी के पिता और परिवार के पास ख़ुशी का ठिकाना न था।
फिर आगे जानिए क्या हुआ
दरअसल हम जिस कमिश्नर पुलिस की तारीफ़ कर रहे हैं वह वर्तमान में वाकई में ताबिल ए काबिल है। क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि लोग भटकते रहते हैं और फिर निराश होकर बैठ जाते हैं लेकिन कमिशनरी बनने के बाद ऐसा नहीं है। जिसका मुख्य कारण है जनता से जुड़ाव का होना।। जो अब बधाइयों का पात्र बन चुका है।
कुछ इसी कड़ी में जुड़ा एक सराहनीय कार्य
दो दिन पूर्व कानपुर के हैलट अस्पताल में बनी पुलिस चौकी के इंचार्ज पंकज कुमार को एक भटकती हुई युवती मिली थी। जिस पर शक होने पर जब चौकी इंचार्ज ने उस युवती से बातचीत की तो मालूम हुआ की युवती मानसिक रूप से कमजोर है और किसी तरह वह भटकते हुए या फिर किसी ने उसे यहां तक पहुंचा दिया है। बस क्या था चौकी इंचार्ज को तरस आया और वह लग गए युवती को उसके खोये हुए परिवार से मिलाने के लिए।
पिता के पास नहीं रहा ख़ुशी का ठिकाना – कहा पुलिस जिंदाबाद
लगातार दो दिन की मेहनत के बाद चौकी इंचार्ज को सफलता मिली। जिसमे वह मालूम हुए पते रायबरेली जिले में इसकी सूचना भिजवाई। जहां से घबराया हुआ परिवार जब चौकी इंचार्ज के पास पहुंचा तो उसके पास ख़ुशी का ठिकाना न था। क्योंकि उस युवती के पिता के सामने उसकी बेटी सुरक्षित खड़ी हुई थी। जिसे देख मजबूर पिता अपने आंसू रोक न पाया और नम आंखों से चौकी इंचार्ज को धन्यवाद देता रहा साथ ही अभी इतना ही नहीं वह पुलिस जिंदाबाद कहते हुए बेटी को लेकर अपने गांव को रवाना हो गया।