Kanpur News – बिल्हौर पहुंची सपा की पीडीए साइकिल यात्रा – पार्टी नेताओं ने किया जोरदार स्वागत
रिपोर्ट – आनंद तिवारी – कानपुर नगर
आपको बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के द्वारा 9 अगस्त को प्रयागराज से पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक फार्मूले को धार देने के लिए साइकिल यात्रा शुरू की गई। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में चल रही पीडीए साइकिल यात्रा ने प्रदेश भर में जगह-जगह भ्रमण करते हुए शनिवार को बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया।
क्या है पीडीए साइकिल यात्रा
समाजवादी पार्टी का कहना है कि है कि उनकी पीडीए यात्रा सामाजिक न्याय, जातीय जनगणना, प्रत्येक स्तर पर अनुपात हिस्सेदारी, महिला आरक्षण में पीडीए की हिस्सेदारी और सामाजिक , आर्थिक विषमता के विरुद्ध है। सपाइयों के अनुसार आज अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं। आजम खान पर झूठे मुकदमे लगाए हैं।
22 नवंबर को सैफई में होगा यात्रा का समापन
समाजवादी पार्टी की 9 अगस्त को प्रयागराज से शुरू हुई पड़ा साइकिल यात्रा प्रदेश भर में लगभग पांच हजार किलोमीटर की यात्रा कर पिछड़ा , दलित और अल्पसंख्यकों को जागरूक करेगी और लोगों को समाजवादी नीतियों से अवगत कराएगी। यात्रा 22 नवंबर को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के पैतृक गांव सैफई पहुंचेगी और वहीं पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जन्म दिवस पर सैफई में ही यात्रा का समापन किया जाएगा।