Kanpur News – नेताजी स्व:मुलायम सिंह यादव की जयंती पर एकजुट हुए सपा नेता, जीवन पर डाला प्रकाश

0
6
कानपुर समाचार – पुष्पांजलि देकर मनाई जयंती, विधायक अमिताभ बाजपेई ने उनके मार्ग दर्शन पर डाला प्रकाश 
 
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा नेताओं ने मानवता की मिसाल कायम करने का कार्य किया। जिसका नजारा शहर के सरकारी अस्पतालों में देखने को मिला। जहां सपा विधायक से लेकर पार्टी नेता सेवाभाव करते दिखे। 
 
विधायक ने जगाई अलख 
 
कानपुर के आर्य नगर विधानसभा से सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने डफरिन व उर्सला हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरित करने उनको याद किया।
विचारों पर चलने का वचन
इस दौरान विधायक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि श्रद्धेय मुलायम सिंह की जयंती पर उनके विचारों पर चलने का वचन लेते हुए करीब सात सौ मरीजों को फल वितरित करके उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया है और आगे भी उनके आदर्शों पर सभी चलते रहेंगे। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading