Kanpur News – हलाल प्रोडक्ट पर बैन को लेकर आया मुस्लिम संगठन का बयान, कहा संविधान के विपरीत है फैसला
कानपुर समाचार – ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के संस्थापक ने उठाई आवाज, आगे पढ़िए क्यों
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – हलाल प्रोडक्ट पर बैन लगाए जाने के बाद से कारोबारियों को करोड़ों का नुकसान होने की आशंका है. तो वहीं अब भाजपा सरकार की मुखालफत होनी शुरू हो गई है। यह कहना है आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के संस्थापक सदस्य के मोहम्मद सुलेमान का। जिन्होंने प्रदेश सरकार का यह काम संविधान के विपरीत करार देना शुरू कर दिया है।
जानिए क्यों कहा ऐसा
सुलेमान के अनुसार संविधान में प्रावधान है कि हर नागरिक को अपनी पसंद का खाना खाने का पूरा हक है। अगर कोई भी व्यक्ति हलाल प्रोडक्ट को बेचता या इस्तेमाल करता है तो उससे प्रदेश या देश को कोई हानि हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसमें निर्यातकों को छूट देने की बात कही गई है। निर्यातक ज्यादा पैसे वाला होता है, इसलिए वो टेरर फंडिंग कर सकता है। इसलिए अगर बैन करना है तो सबको बैन करना चाहिए।
फिर आगे भी पढ़िए क्या बोल पड़े
उनका कहना था कि हलाल प्रोडक्ट को बैन करने का मतलब है कि सरकार कमजोर है और वो एक विपरीत विचारधारा के तहत काम कर रही है।