Kanpur News – तीमारदारों के प्रति फ्रेंडली होंगे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, जानिए कैसे करेंगे स्नेहपूर्ण बर्ताव
कानपुर समाचार – मेडिकल कॉलेज में शुरू की गई है ट्रेनिंग, जल्द ही दिखेगा इसका असर, तीमारदारों की निराशा होगी दूर
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – प्रदेश स्तरीय एलएलआर यानी चर्चित हैलट हॉस्पिटल में आए दिन तीमारदारों और डॉक्टर के बीच झड़प और नोकझोंक की खबरें आम है। कुछ इसी को देखते हुए अब एक नई पहल की गई है। जिसके चलते अब वही नोकझोंक पर उतारू होने वाले डॉक्टर तीमारदारों से दोस्ती जैसा व्यवहार करेंगे। जिसकी तैयारी शुरू की जा चुकी है।
जानिए क्या है नई तैयारी
इसी के चलते अब गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज की ओर से एक ट्रेनिंग सेशन की शुरुआत की जा रही है। जहां पीजी के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। प्राचार्य प्रोफेसर संजय काला ने बताया कि यह ट्रेनिंग प्रोग्राम पांच दिवसीय होगा। लगभग 30 नवंबर से शुरू होने वाले इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में मरीज के तीमारदारों की मनोदशा को समझते हुए जूनियर डॉक्टर को ट्रेनिंग दी जाएगी।
ट्रेनिंग सेशन की शुरुआत
ट्रेनिंग का उद्देश्य पैनिक की स्थिति में तीमारदारों के साथ स्नेह पूर्ण बर्ताव और तारतम्य बैठना होगा। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग सेशन के दौरान वरिष्ठ पत्रकार और सैक्रेटिस्ट्स को भी बुलाया जाएगा। जिनसे राय मशवरा कर कई अहम निर्णय लिए जाएंगे। प्रदेश में किसी मेडिकल कॉलेज में इस तरह के ट्रेनिंग सेशन की शुरुआत सबसे पहले जीएसवीएम से ही की जा रही है।
जाएगी हुई है उम्मीद
उम्मीद की जा रही है कि इस ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत लगभग 30 नवंबर से हो जाएगी। जिसमें शुरुआती वर्ष में आने वाले सभी छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे।