Kannauj News : घर न खाली करने पर मिली जान से मारने की धमकी, पीड़ित पहुंचा एसपी कार्यालय

0
WhatsApp Image 2023-11-23 at 12.45.02

रिपोर्ट : हिमांशु तिवारी

कन्नौज। ठठिया के जनखत गांव निवासी पीड़ित ने गुरुवार को एसपी दफ्तर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने को लेकर शिकायती पत्र दिया हैं।

जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत जनखत गांव निवासी देवेंद्र राजपूत ने आरोपी देवेश त्रिपाठी पुत्र अमरनाथ और राजेश के खिलाफ जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। पीड़ित ने बताया है कि उसने 9 साल पूर्व में मकान के लिए जमीन को खरीदा था।जिसका उसने बैनामा करवाया और उस जमीन का जो भुगतान था। उसे भी पूरा कर दिया था।

इसके बाद अब आरोपी लगातार पीड़ित परिवार को आए दिन गाली गलौज कर रहे है, घर न खाली करने पर जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में पीड़ित संबंधित थाने में भी शिकायत की लेकिन वहा कोई सुनवाई न होने पर फरियादी एसपी अमित कुमार आनंद के चौखट पर पहुंच गया। यहां भी पीड़ित के साथ खानापूर्ति करते हुए थाना दिवस में आने के लिए कह दिया गया।पीड़ित 9 साल से खरीदे हुए मकान के रहे रहा हैं। नशे में चूर होकर देवेश और राजेश आए दिन गालियां देते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading