Kanpur News – पुलिस लाइन में की गई मान प्रणाम परेड, पुलिस उपायुक्त ने किया निरीक्षण
कानपुर समाचार – पुलिस कर्मचारियों में जागरूकता लाने का है सफल प्रयास, सुविधाओं का लिया गया जायजा
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – यूपी पुलिस के कर्मचारियों और उनकी सुविधाओं में कोई कमी न हो इसके लिए अग्रसर कानपुर कमिश्नर आर.के. स्वर्णकार द्वारा एक बार फिर से तड़के सुबह पुलिस लाइन में मान प्रणाम परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान कमिश्नर महोदय द्वारा उन सुविधाओं का निरीक्षण भी किया गया जो कर्मचारियों के लिए सुसज्जित की गईं हैं .
सफल प्रयास का अभ्यास है मान प्रणाम परेड
पुलिस आयुक्त डॉ आर के स्वर्णकार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया। पुलिस परेड का निरीक्षण करने के बाद पुलिस आयुक्त ने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित परेड के बाद पुलिस आयुक्त ने डायल 112, मैस और पुलिस बैरिक का निरीक्षण किया। जिसके बाद गार्ड रूम का निरीक्षण करने के बाद संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। पुलिस परेड में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय व पुलिस उपायुक्त दक्षिण के अलावा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।