Kanpur News – कमिश्नर पुलिस के हत्थे चढ़े कनपुरिया जुआरी, फिर की गई विधिक कार्रवाई
कानपुर समाचार – जुए के खिलाफ चल रहे अभियान को मिली सफलता, जानिए कहां पकड़े गए जुआरी
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – इन दिनों जिस तरह से सोशल मीडिया पर जुए की फड़ के कई वीडियो वायरल देखे जा रहे थे, तो अब कानपुर पुलिस कमिश्नर पुलिस का अभियान जोरों से देखने को मिल रहा है। जिसके चलते पुलिस की टीम ने आधा दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिसके अनुसार पकड़े गए जुआरी अलग अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
जानिए कहां पड़ी थी दबिश
अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस अभियान में चमनगंज थाने को बड़ी सफलता मिली। जिसके तहत मुखबिर सूचना के आधार पर चमनगंज थाने की पुलिस ने 6 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से मोबाइल फोन, तास के पत्ते और नकद रुपया बरामद हुआ है। पुलिस इनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक जुबली रोड बेरी वाली गली के पास से सभी को गिरफ्तार किया गया है. सभी अभियुक्त अलग अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले है. सभी के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।