Kanpur News – कानपुर की धरती पर होंगे पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद, सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम
कानपुर समाचार – चार दिवसीय दौरे का कार्यक्रम, जानिए किन खास लोगों से करेंगे मुलाकात
रिपोर्ट – नीरज तिवारी – कानपुर नगर
Kanpur News – भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी का शनिवार को कानपुर आगमन होना तय हुआ है। समय के अनुसार वह अहिरवां एयरपोर्ट में विमान से उतरेंगे। जहां उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद उनका काफिला सीधे सर्किट हाउस को रवाना होगा। जहां वह कुछ देर आराम करने के बाद कुछ लोगों से मुलाकात करेंगे।
कानपुर में होगा नाईट स्टे और इन जगहों के कार्यक्रम में होंगे रवाना
पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी सर्किट हाउस में नाईट स्टे करेंगे। इस दौरान वह अपने कुछ ख़ास मिलने वालों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद उनका काफिला हमीरपुर व कानपुर देहात को जाएगा। जहां आयोजित कार्यक्रम में वह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम
इस दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिसके लिए पूर्व राष्ट्रपति जी के आगमन से पहले विशेष रिहर्सल किया गया। वहीं नाईट स्टे के दौरान सुरक्षा को बढ़ा दिया जाएगा। साथ ही पूर्व राष्ट्रपति जी की विशेष सुरक्षा अधिकारी ने उनके आगमन से पूर्व सुरक्षा का मुख्य जायजा लिया।