Kannauj News : डिवाईडर से टकराई कार, हादसें में फौजी की हुई मौत

0
WhatsApp Image 2023-12-02 at 10.36.32

रिपोर्ट : अश्वनी पाठक

कन्नौज जिले के  छिबरामऊ में तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं आज सुबह तेज रफ्तार i20 कार नेशनल हाईवे 34 पर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें कर चला रहे फौजी की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कर से फौजी के शवको निकाल कर मोर्चरी में रखवा दिया और परिजनों को सूचना दी।

विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के नादनपुर के रहने वालेअभिषेक चौहान आज सुबह किसी काम से अपने घर से कन्नौज जा रहे थे। तभी कर तेज रफ्तार होने की वजह से अनियंत्रण होकर नेशनल हाईवे 34 अकबरपुर गांव के पास डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें कार चला रहे फौजी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं परिजनों ने बताया मृतक फौजी जम्मू के राजौरी में थी। एक सप्ताह पहले मृतक अभिषेक चौहान छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। वही आज कन्नौज में किसी काम से वह जा रहे थे। तभी पुलिस द्वारा एक्सीडेंट की सूचना परिजनों को दी गई।

तेज रफ्तार गति ने ली फौजी की जान

स्थानी लोगों के मुताबिक कर 100 से ज्यादा की स्पीड से थी, जिसकी वजह से अनियंत्रण होकर कार डिवाइडर से टकरा गई। वही टक्कर लगने के बाद कार भी पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई। वही एक्सीडेंट की आवाज सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक फौजी के शव को कार से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने दी यह जानकारी

कोतवाली प्रभारी ने बताया मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फौजी के शव को कार से निकाल कर मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के द्वारा प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading