Kanpur News – राहुल और अखिलेश पर भड़के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, कहा सनातन पर चलने वाला होगा प्रत्याशी
कानपुर समाचार – मीडिया के सवालों पर बोलते हुए सनातन का बताया अर्थ, और जानिए क्या क्या बोल गए दिनेश शर्मा
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा सनातन विरोधी हैं राहुल और अखिलेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के नतीजों से मिलेगा जवाब मिलेगा। दिनेश शर्मा कानपुर पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने मिडिया के कई सवालों का जवाब देते हुए अपने आपको सनातन के मार्ग पर चलने वाला नेता बताया।
राहुल और अखिलेश के बयानों को बताया बेतुका
पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने मीडिया से जैसे ही बात शुरू की वैसे ही सनातन के खिलाफ बोलने वाले नेताओं को कथित नेता की संज्ञा दे डाली और अखिलेश यादव पर बोलते हुए कहा कि अखिलेश सनातन के खिलाफ बोलने के लिए अपने नेताओं को उकसाने का काम करते हैं। वहीं उन्होंने राहुल गांधी पर बोलते हुए कहा कि उनका पीएम मोदी के खिलाफ दिया गया बयान सरासर सनातन धर्म का विरोध है।
राम मंदिर को बताया सबसे बड़ा उदाहरण
राम मंदिर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी 22 जनवरी को होने वाले आगाज के बाद उन लोगों का मुँह बंद जाएगा जो लोग यह कहते थे कि राम मंदिर था ही नहीं और न रामसेतु था। उनका इशारा कांग्रेस के राहुल गांधी की तरफ था।
वर्ल्ड कप की हार और पीएम मोदी पर उठ रहीं अटकलों का दिया जवाब
एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल वर्ल्ड कप की हार और मोदी का स्टेडियम पर मौजूद होना का जवाब देते हुए उनका कहना था कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हो रहे चुनाव के नतीजे बता देंगे कि किसकी हार हुई या जीत।
कानपुर की लोकसभा टिकट पर भी किया कमेंट
सवालों के बीच जब कानपुर से लोकसभा प्रत्याशी किसको बनाया जाएगा इस सवाल पर उनका कहना था कि जो सनातन के मार्ग पर चलकर बढ़ाने का काम करेगा वही इस टिकट का हकदार माना जाएगा।