Kanpur News: यूपी में जारी है कोहरे का कहर, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक की हुई मौत
कानपुर न्यूज़: प्रदेश में घने कोहरे ने मचा रखी है तबाही, फिर हुई धुंध के चलते एक युवक की मौत, जानिए कहां
रिपोर्ट – आनंद तिवारी – कानपुर नगर
Kanpur News: उत्तर मध्य में भीषण ठंड के बीच पड़ रहे घने कोहरे का कहर इस तरह से तबाही मचाए हुए है कि आये दिन किसी न किसी की मौत होना अब आम बात सी हो गई है। कुछ इसी कहर का एक नजारा कानपुर में फिर से देखने को मिला। जहां एक तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। जिसमे कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा घने कोहरे के चलते हुआ था जिसमें मृतक युवक को कोहरे के चलते डिवाइडर नहीं दिखाई दिया था।
आगे पढ़िए कहां हुआ हादसा
हादसा कानपुर के बिल्हौर सर्किल में चौबेपुर थाना कस्बे में कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर बिठूर मोड़ के पास मंगलवार सुबह जब घने कोहरे के चलते शिवराजपुर की तरफ से कानपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और चालक कार के अंदर ही फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने की थी जान बचाने की कोशिश
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को गाड़ी के अंदर से निकाल कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कार चालक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई तो मालूम हुआ कि मृतक युवक का नाम अंकित पुत्र सर्वेश सिंह है जो कानपुर के स्वरूप नगर स्थित साईं धाम अपार्टमेंट का रहने वाला है। जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक अंकित के परिजनों को फोन कॉल कर हादसे की सूचना दी और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं चौबेपुर थाना प्रभारी के अनुसार कोहरे के चलते हादसा हुआ है क्षतिग्रस्त कार थाने में लाई गई है।
मौत की सूचना से मचा गया कोहराम
अंकित की मौत की खबर जैसे ही उसके घर को पहुंची तो पूरा परिवार सख्ते में चला गया। परिवार के सभी लोग रोने चीखने लगे। अंकित परिवार का सबसे चाहता सदस्य था जिसकी मौत के गम को लेकर परिवार पर दुःख का पहाड़ सा टूट गया है।