Kanpur News: कानपुर के पेशाब कांड के बाद वायरल हुआ नाख़ून उखाड़ने का वीडियो, तेजी से हो रही चर्चा
कानपुर न्यूज़: एमसीए छात्र की पिटाई का सच आया सामने, दबंगों ने घिनौने पेशाब कांड को दिया था अंजाम, आगे पढ़िए बेरामी से नाख़ून उखाड़ने का वीडियो भी हुआ वायरल
रिपोर्ट – ज्ञानेंद्र शुक्ला – कानपुर नगर
Kanpur News: उत्तर प्रदेश में चर्चा बनी एमसीए छात्र की पिटाई के बाद उसके साथ की गई घिनौनी हरकतों का सच धीरे धीरे सामने आता जा रहा है। जिसके चलते पहले छात्र के साथ अंजाम दिए गए पेशाब कांड के वायरल वीडियो के बाद अब एक दूसरा वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसकी तस्वीर को हम आपको साफ़ तरीके से नहीं दिखा सकते हैं लेकिन इस घिनौने सच जरूर वाकिफ कराने जा रहे हैं जिसमे एक छात्र के साथ गर्लफ्रेंड बनकर छलावा किया गया जिसके पीछे उस छात्र से बदला लेने की नियत से दबंगों ने यह चक्रव्यूह रचा था।
पहले वायरल हुआ था पेशाब कांड का वीडियो और इस तरह से पूरी वारदात को दिया गया था अंजाम
दरअसल पूरा मामला कानपुर नगर के कल्याणपुर इलाके का है जहां के रहने वाले एमसीए छात्र आयुष के मोबाइल फोन पर डाउनलोड इंस्टाग्राम में एक अज्ञात लड़की का मैसेज आता है जिसमें दोस्ती का प्रस्ताव भेजा जाता है। आयुष भी मैसेज हाँ में दे देता है। जिसके चलते दोनों इंस्टाग्राम में बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ता जाता है और एक दिन इंस्टाग्राम वाली अज्ञात गर्लफ्रेंड ने आयुष को मिलने के लिए कहा तो आयुष अन्य साथी को लेकर लड़की से मिलने पहुँच गया। जहां लड़की के बताये ठिकाने पर पहुंचने पर आयुष को कोई लड़की तो नहीं बल्कि उसके वो दोस्त मिले जिनसे कुछ दिनों पूर्व झगड़ा हुआ था। बस क्या था आयुष उनसे बचकर निकलने की फ़िराक में था लेकिन तमाचे की दम पर उन दबंगों ने आयुष को कार में बैठाकर अगवा कर लिया और सुनसान इलाके में जाकर कार के अंदर आयुष की बेरहमी से पिटाई की।
दबंगों ने खुद बनाया था वीडियो और अब हो रहा वायरल
आयुष की पिटाई करने वाले दबंग युवकों ने अपनी इस घिनौनी वीडियो खुद अपने मोबाइल फोन से बनाया हुआ था। जिसमें बेख़ौफ़ दबंग आयुष के साथ पिटाई करते देखे जा रहे हैं। इतना ही नहीं दबंगों ने आयुष के साथ पेशाब कांड को भी अंजाम दिया और जब मन नहीं भरा तो उसके हाथों की उँगलियों के नाख़ून को भी बड़ी बेरहमी से उखाड़ने का कृत्य किया था। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस कमिश्नर ने दिया था कार्रवाई का आदेश
आयुष की पिटाई के बाद दबंग उसे फेंककर चले गए थे और आगे जाकर उसके साथी को कार से उतार दिया था। जिसके बाद आयुष सीधे कल्याणपुर थाने पहुंचा लेकिन कार्रवाई में हीलाहवाली की जा रही थी जिसका मुख्य कारण था कि इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने में एलआईयू कर्मी धर्मेंद्र का बेटा भी शामिल था। जिसकी खबर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को हुई तो उन्होंने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। जिसके फलस्वरूप आरोपी एलआईयू कर्मी की गिरफ़्तारी के साथ उसके बेटे और बेटे के साथियों को गिरफ़्तारी कर जेल भेजा गया था।