Kanpur News – जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने किसानों के दिल में बनाई अपनी जगह – तत्काल किया निस्तारण

0
20231105_090813
कानपुर समाचार – अचानक घाटमपुर की तहसील पहुंच गए जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर – फिर आगे जानिए क्या हुआ था तहसील दिवस में 
 
 
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दिशा निर्देश पर आयोजित होने वाले तहसील दिवस की शुरुआत रविवार की सुबह से ही शुरू हो गई। जिसके चलते प्रदेश के कानपुर में भी तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे फरियादियों की लंबी कतार देखने को मिली। वहीं अधिकारी उनकी शिकायतों पर अपना फैसला लेते हुए देखे गए। 
 
 
अचानक पहुंचा डीएम का काफिला 
 
 
इसी तरह कानपुर की घाटमपुर तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया गया था। एसडीएम और एडीएम सहित जिम्मेदार अधिकारी अपनी कुर्सी में बैठे हुए थे और फरियादी अपने नंबर का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक कानपुर जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर का काफिला अचानक घाटमपुर तहसील परिसर में जा पहुंचा। जिन्हे देख कुछ देर के लिए चौकाने वाला माहौल सा प्रतीत होने लगा था 
 
 
6 मामलों में त्वरित कार्रवाई 
 
 
जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में जैसे ही अपनी कुर्सी संभाली तो मानो फरियादियों के मन में कुछ राहत की उम्मीद जागी और बेहिचक अपनी समस्या जिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखी। जिसमे से 6 मामलों में जिलाधिकारी महोदय द्वारा त्वरित कार्रवाई का आदेश जारी किया गया। 
 
 
स्ट्रीट लाइट देख दिया गया निर्देश 
 
 
इस दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में लापरवाही बरतने पर राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करने के दिए निर्देश देकर अधिकारियों के मन में लापरवाही न करने की अलख देखि गई। इसके साथ ही उन्होंने घाटमपुर कस्बे में बने फ्लाई ओवर में लगी स्ट्रीट लाइट को एक सप्ताह में शुरू कराने के लिए नगर पालिका और विद्युत विभाग को निर्देशित किया। 
 
 
कार्रवाई से खुश दिखे फरियादी 
 
 
वहीं इस दौरान उस वक्त एक चौकाने वाला तथ्य देखने को मिला जब तहसील दिवस में जिलाधिकारी के सामने आम की टहनी लेकर बिधनू थाना क्षेत्र से किसान पहुंचा और जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए बोला साहब दबंगो ने कटवा डाले लगभग 60 पेड़ पुलिस और वन विभाग नहीं कर रहा सुनवाई। इस पर जिलाधिकारी महोदय ने तत्काल प्रभाव से जांच के बाद कार्रवाई करने का आदेश देकर सबके मन में अपनी जगह बना डाली। 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading