Kanpur News – यूपी में फिर से दोहराया गया ढाबा कांड – खाना खाने आए ग्राहक पर गार्ड ने चला दी गोली
कानपुर समाचार – उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ ढाबा कांड – बिल को लेकर बहस के चलते ढाबे के गार्ड ने ग्राहक पर चलाई गोली
रिपोर्ट – ज्ञानेंद्र शुक्ला – कानपुर नगर
Kanpur Dehat News – उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से ढाबा कांड का नजारा सामने आया। इस बार मामला था यूपी के कानपुर देहात का है। जहां खाने के बाद हुए विवाद को लेकर गार्ड का गुस्सा इतना परवान चढ़ गया कि उसने न आव देखा और न ताव कस्टमर पर गोली चला दी। जिसके बाद ढाबे परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया और मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया।
इस तरह से हुआ विवाद
पूरा मामला कानपुर देहात के रनिया का है। जहां उमरन ढाबा बना हुआ है। ढाबे में रोज की तरह शनिवार की रात को भी भोजन के लिए कस्टमर की आवा जाहि लगी हुई थी। तभी कुछ देर बाद कैश काउंटर पर एक ग्रुप खाना खाकर बिल देने को खड़ा था। तभी कैश काउंटर पर बैठे व्यक्ति से उस ग्राहक की बहस होने लगी। ग्राहक का कहना था कि उसके बिल को बढ़ा चढ़ा कर बनाया गया है।
गार्ड ने खोया आपा
अभी बहस चल ही रही थी कि ढाबे का गार्ड पुष्पेंद्र कैश काउंटर पर पहुंचा और ग्राहक की बहस के बीच विरोध पर उतर आया। जिसके चलते गार्ड और ग्राहक के बीच हाथ पाई की नौबत आ गई। बस क्या था गार्ड ने अपनी लाइसेंस बन्दुक से ग्राहक पर फायर झोंक दिया। जिसमे ग्राहक गोली लगने से घायल हो गया।
मौके पर पहुंच गए थे एसपी
इस वारदात की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय थाने समेत आस पास के थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और घायल ग्राहक को सीधे कानपुर नगर के हैलट अस्पताल को भेजा गया। जहां उसका इलाज जारी है। इसी बीच जिले के पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुँच गए। पुलिस अधीक्षक के अनुसार घायल ग्राहक का नाम योगेश है और गार्ड पुष्पेंद्र को मय बन्दुक और कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया गया है।