Kanpur News: कमिश्नरेट पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, कानपुर में करोड़ों की हेरोइन की गई बरामद

0
00000000
कानपुर न्यूज़: एंटी नारकोटिक्स टाक्स टीम और पुलिस के सहयोग से हुआ खुलासा, जानिए कौन निकले नशे के सौदागर 
 

रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एंटी नारकोटिक्स टाक्स फ़ोर्स और कानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसके तहत एंटी नारकोटिक्स टाक्स फ़ोर्स और कल्याणपुर थाने की पुलिस ने एक किलो हेरोइन बरामद की है। जिसकी कीमत करीब सात करोड़ रुपए बताई जा रही। इस खुलासे को करते हुए टीम के सदस्यों ने वाहवाही बटोरने का कार्य करके कमिश्नरेट पुलिस का सिर गर्व से ऊँचा करने का सराहनीय कार्य किया है।

 
आगे पढ़िए कौन था सौदागर 

पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि एएनटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक आगरा और बाराबंकी द्वारा मादक पदार्थो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत मुखबिर की सूचना के आधार पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर से मोहम्मद रेहान को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से एक किलो हेरोइन बरामद हुई है। 
 
दिल्ली जाने की फ़िराक में था रेहान 

विजय ढुल ने बताया कि फतेहपुर का रहने वाला रेहान हीरोइन कैरियर के रूप में काम करता है। रेहान लखनऊ से कानपुर आया था और अपने एक साथी के साथ उसको दिल्ली जाना था, लेकिन वो पुलिस  से बच नहीं सका, और एक किलो हेरोइन के साथ उसको गिरफ्तार कर लिया गया। 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading