BANDA NEWS: सद्गुरु ग्राउंड खप्टीहा में हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच, कांटे की टक्कर देख दर्शकों की थमी रही सांसे

0
IMG20240119171126_01

जनपद बांदा के सतगुरु क्रिकेट ग्राउंड खप्टीहा कला गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ जिसमें फोर स्टार पपरेंदा और बांदा की टीम भिड़ी। यह मैच काफी दिलचस्प रहा और दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही हालांकि पपरेंदा ने बांदा को 24 रन से हराकर जीत हासिल की इस मैच का शुभारंभ पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने एक बैट से साट लगाकर किया। इस दौरान साड़ी बालू खदान खंड संख्या 60 के पट्टा धारक सुकेश यादव भी मौजूद रहे जिन्होंने खिलाड़ियों को उत्तम धनराशि देकर प्रोत्साहित किया और उनका मनोबल बढ़ाया।

आपको बता दें पैलानी थाना अंतर्गत सद्गुरु क्रिकेट ग्राउंड खप्टीहा कला गांव में 4 जनवरी को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था जिसमें जिले की कई टीमों ने भाग लिया था इस टूर्नामेंट का आयोजन खप्टीहा कला गांव के आयोजक पूर्व प्रधान जहर सिंह ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दलजीत सिंह के हाथों फीता कटवा कर किया था फाइनल मैच फोर स्टार पपरेंदा और बांदा की टीम के बीच हुआ जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दलजीत सिंह और बालू खदान पट्टा धारक सुकेश यादव ने फीता काटकर किया और पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने एक खूबसूरत साट भी लगाया।

टॉस जीतकर पपरेंदा ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 130 रन बनाए वही बांदा की टीम ने शुरुआती दौर में अच्छा खेल खेलते हुए प्रदर्शन किया लेकिन साठ रन होने के बाद विकेट गिरने लगे और खेल और रोमांचक हो गया इस दौरान दर्शकों की सांसे थमी रही अंततः पपरेंदा ने बांदा को 106 रन में ऑल आउट कर दिया और जीत हासिल कर ली जीतने वाली टीम को 31000 रुपए का इनाम दिया गया और उपविजेता टीम को ₹15000 का इनाम दिया गया वहीं खदान मालिक सुकेश सिंह यादव ने लगातार छक्के लगाने वाले खिलाड़ी और लगातार विकेट लेने वाले खिलाड़ी को दो- दो हजार रुपए का पुरस्कार दिया।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading