Kanpur News: अयोध्या में कोप भवन बनवा रहे हैं हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी, वीडियो किया वायरल
कानपुर न्यूज़: जाने माने हास्य कलाकार का यह वीडियो बटोर रहा सुर्खियां, प्रभु श्री राम के स्वागत पर बनाया है नया वीडियो
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News: 22 जनवरी को इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाली प्रभु श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां हर एक देशवासी उत्साहित है और अपने आप को राम गूंज का साक्षी मानकर गर्व महसूस कर रहा है। इसी कड़ी में कानपुर के रहने वाले सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने एक वीडियो बनाकर वायरल किया है। जिसमें वह यह कहते नजर आ रहे हैं कि अयोध्या में जो जमीन पड़ी हुई है वहां सोच विचार कर रहे हैं कि एक कोप भवन बनवा दें। ताकि जितने लोग मंथरा जैसी सोच रखते हैं उन्हें उसी कोप भवन में बंद कर दें।
आगे पढ़िए कुछ इस अंदाज में हैं वायरल वीडियो के बोल वचन
हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने यह वीडियो अपनी पत्नी के साथ मनाया है। जिसमें इस तरह से इसे कुछ हास्य काबिल बनाया गया है।
पत्नी – अरे सुनिए आपकी जो जमीन अयोध्या नगरी में खरीदी थी उस जमीन का क्या करोगे।
अन्नू अवस्थी – उस जमीन को लेकर विचार कर रहे हैं कि जो लोग प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के प्रति मंथरा जैसी सोच रखते हैं उनके लिए एक कोप भवन बनवा दें ताकि ऐसे लोगों को उसी कोप भवन में बंद कर दिया जाए।
समझने लिए सिर्फ इशारा ही काफी है
अन्नू अवस्थी द्वारा बनाये गए इस वीडियो का मुख्य मकसद यह है कि जो लोग प्रभु श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पक्ष में नहीं हैं वह कुछ भी करते रहें लेकिन अब प्राण प्रतिष्ठा होना तय प्रभु फिर से अयोध्या की पावन नगरी में विराजमान होंगे।