कानपुर के नए पुलिस आयुक्त बने रघुवीर लाल, तुरंत पढ़िए इनका जीवन परिचय और जानिए कौन हैं वो 3 अधिकारी

0
5047d600-71b7-4b96-970d-bcd8b760e139

उत्तर प्रदेश के कानपुर से आज की बड़ी खबर है कि तेज़ तर्रार आईपीएस अधिकारी अखिल कुमार को प्रोन्नति दे दी गई है और उनके स्थान पर रघुवीर लाल को कानपुर के पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। पिछले एक महीने से कानपुर में यह चर्चा जोरों पर थी कि आखिरकार कौन सा आईपीएस अधिकारी कानपुर में पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेगा।

जैसे ही शासन स्तर से यह फैसला आया, यह चर्चा पूरे शहर में फैल गई। लोग यह जानने के लिए उत्सुक थे कि रघुवीर लाल कानपुर जिले का नेतृत्व कैसे करेंगे, खासकर जब पिछले एक साल में कानपुर कुछ मामलों के चलते पूरे देश में चर्चा का केंद्र बन चुका था।

जानिए आईपीएस रघुवीर लाल का जीवन परिचय

1997 बैच के आईपीएस रघुवीर लाल फिलहाल अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में सेवा दे रहे थे। अब उन्हें कानपुर नगर का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। रघुवीर लाल का जन्म रुद्रप्रयाग में हुआ। इन्होंने इंटर की पढ़ाई के बाद बीएससी की डिग्री प्राप्त की और फिर आईपीएस अधिकारी बने। 2023 में उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।

इसके अलावा, रघुवीर लाल लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव सुरक्षा के पद पर रह चुके हैं। उसके बाद उन्हें गृह मंत्रालय में एडीजी सुरक्षा के पद पर तैनात किया गया, जो लोकसभा की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला पद माना जाता है।

उनकी नियुक्ति के साथ यह उम्मीद जताई जा रही है कि कानपुर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

अन्य आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में  भी किया गया बदलाव

साथ ही शासन ने तीन और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है:

1. दीपेश जुनेजा

* पहले: पुलिस महानिदेशक अभियोजन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं महानिदेशक सीआईडी उत्तर प्रदेश लखनऊ (अतिरिक्त प्रभार)
* अब: केवल पुलिस महानिदेशक अभियोजन उत्तर प्रदेश लखनऊ

2. बिनोद कुमार सिंह

* पहले: पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश लखनऊ
* अब: पुलिस महानिदेशक सीआईडी उत्तर प्रदेश लखनऊ और साइबर क्राइम का अतिरिक्त प्रभार

3. तरुण गाबा

* पहले: पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ
* अब: पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के साथ लखनऊ परिक्षेत्र की जिम्मेदारी

इन बदलावों के पीछे राज्य सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता और कानून व्यवस्था को मजबूत करना बताया गया है।

कानपुर में हैं चुनौतियों और उम्मीद

पिछले साल कानपुर कुछ मामलों के चलते राष्ट्रीय चर्चा का केंद्र बन चुका था। अब रघुवीर लाल के पदभार संभालने के साथ ही यह उम्मीद जताई जा रही है कि जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन में सुधार होगा।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading