Kanpur Nagar – कुशाग्र के आरोपियों के खिलाफ है कानपुर – फिर से सौंपा गया ज्ञापन

0
20231107_143943
कानपुर समाचार – कुशाग्र हत्याकांड पर बढ़ रही जनता की मांग – एआईएमआईएम की महिला जिलाध्यक्ष ने उठाई आवाज
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – कुशाग्र हत्याकांड मामले में दिन प्रतिदिन एक नया मोड़ सामने आ रहा है। जिसके चलते मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर एआईएमआईएम की महिला जिलाध्यक्ष शहाना परवीन ने पुलिस कमिश्नर को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उनकी मांग थी कि कुशाग्र के हत्यारों को फांसी ही होनी चाहिए। 
 
 
सिक्योरिटी गार्ड  सूझबूझ आई काम 
 
 
ज्ञापन सौंपने के बाद उनका कहना था कि इस हत्याकांड में जो फिरौती के लिए एक पत्र कुशाग्र के घर में भेजा गया था उसमें मुस्लिम समाज को बहुत आहत पहुंचा है। क्योंकि आरोपियो ने पत्र में अल्लाह हु अकबर जैसे शब्द का इस्तेमाल किया था। इससे माहौल बिगड़ जाता और अपहरण फिरौती व हत्या के प्रकरण के साथ और भी प्रकरण भी जुड़ जाता। पर सिक्योरिटी गार्ड की सूझबूझ से इस मामले का खुलासा हो गया। 
 
 
आरोपियों को फांसी की है मांग 
 
 
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने खुलकर कहा कि अगर कुशाग्र के तीनों हत्यारों को फांसी नहीं दी गयी तो उनका संगठन लगातार अपनी मांग जारी रखेगा।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading