Kannauj News : धड़ल्ले से चल रहे अवैध नर्सिंग होम, नही हो रही कार्रवाई, एक और व्यक्ति की गई जान

0
WhatsApp Image 2023-11-07 at 13.50.42

( छिबरामऊ से अश्वनी पाठक की रिपोर्ट )

कन्नौज जिले में लगातार एक के बाद एक गलत इलाज से लोगों की मौत हो रही है, वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आंख बंद करके अपने दफ्तरों में बैठे हुए हैं, वही आज एक बार फिर अवैध अस्पताल संचालक ने युवक की जान ले ली इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।  कन्नौज जिले अवैध अस्पताल का संचालन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मेहरबानी से खूब फल फूल रहा है। वही आए दिन लोगों की गलत इलाज से जान जा रही है लेकिन अधिकारी कोईकार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

छिबरामऊ के हसेरन क्षेत्र के रहने वाले नीरज नायक पुत्र राजेंद्र निवासी ढेकापूर्वा 35 को सनी हॉस्पिटल हसेरन में बुखार आने पर भर्ती कराया गया था। वहीं मृतक के भाई का आरोप है की डॉक्टर द्वारा इलाज से पहले 15 हजार उससे जमा कर लिए गए थे। इसके बाद डॉक्टर ने सही इलाज नहीं किया जिससे उनके भाई की मौत हो गई है। वहीं मृतक के भाई ने बताया कि जब उनके भाई की हालत में सुधार नहीं हो रहा था वह लगातार अपने भाई को अन्य जगह ले जाने के लिए

 

डॉक्टर से कह रहे थे लेकिन अस्पताल संचालक ने उन्हें नहीं जाने दिया। जब उनके भाई की हालत ज्यादा बिगड़ गई तब डॉक्टरों ने उन्हें वहां से ले जाने के लिए कहा इसके बाद वह है दिलु नगला स्थित शौ सैया अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के परिवार का रो रो कर बुरा हाल है वहीं अधिकारियों से अब न्याय की गुहार लगा रहा है।

इस मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जानकारी होते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है जांच की जा रही है वहीं अस्पताल के रजिस्ट्रेशन की जांच की जा रही है अगर अवैध तरीके से अस्पताल चलाया जा रहा था तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading