Kanpur News: जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह का औचक निरीक्षण, फिर आगे जानिए क्या हुआ
#image_title
इसके बाद जिलाधिकारी ने बच्चों से मध्याह्न भोजन (Mid-Day Meal) की जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि आज भोजन में चावल और सब्जी परोसी गई है। जिलाधिकारी ने स्वयं भोजन का स्वाद लिया और इसे गुणवत्तापूर्ण पाया।
प्रधानाध्यापक श्री आफताब ने अवगत कराया कि विद्यालय में कई उपयोगी कार्य निजी संगठनों के सहयोग से कराए गए हैं। इसमें बच्चों के लिए बैठकर भोजन करने की व्यवस्था भी शामिल है।
निरीक्षण के दौरान कक्षा 7 के छात्र आयुष को जिलाधिकारी ने बोर्ड पर गणित का प्रश्न हल करने को कहा। आयुष ने सही उत्तर दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने उसकी सराहना की। साथ ही उन्होंने बच्चों से राष्ट्रपति का नाम पूछा। बच्चों ने सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए।
बच्चों का बढ़ाया हौसला
इस दौरान कक्षा 7 की छात्रा नैंसी ने जिलाधिकारी को वेस्ट मटेरियल से बना गमला भेंट किया। जिलाधिकारी ने इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे अनुकरणीय कार्य अन्य विद्यालयों में भी किए जाने चाहिए।
अंत में जिलाधिकारी ने विद्यालय में दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता की भी प्रशंसा की और इसे उत्कृष्ट बताया।