Kannauj : भू-माफिया से परेशान दलित ने लगाई न्याय की गुहार
( सौरिख से आनंद चतुर्वेदी की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के ऊड़ेलापुर गांव निवासी सत्येंद्र पुत्र मंगली प्रसाद ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजते हुए बताया मेरे गांव में खेत है थाना बिशनगढ़ के गांव बरवारी निवासी दो लोगों द्वारा मेरे खेत पर कब्जा कर रखा है जिसके लिए थाना दिवस एवं तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र दिए जा चुके लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही उक्त दबंग लोग खेत की तरफ जाने पर गाली गलौज करते हैं व जान से मारने की धमकी देकर भगा देते हैं पीड़ित ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक प्रार्थना पत्र भेजा है जिसमें उसने भू माफिया से जमीन मुक्त कर न्याय दिलाए जाने की मांग की है।