Kannauj News : असत्य पर सत्य की हुई जीत, फिर आग लगते ही धू-धू कर जला रावण का पुतला

0
WhatsApp Image 2023-10-30 at 17.52.30
( हसेरन से सुमित मिश्रा की रिपोर्ट )
हसेरन क्षेत्र में रामलीला मैदान पर आयोजित रामलीला में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम ने अहंकारी रावण का वध किया। रावण वध होते ही रामलीला मैदान मे श्री राम से गूंज उठा । इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया ।
रामलीला समिति के तत्वावधान में सोमवार को रामलीला मैदान में अहिरावण वध के बाद श्री राम और रावण का युद्ध हुआ। श्री राम लगातार तीर से रावण का सर काटते रहे, लेकिन रावण का सिर  प्रकट होता रहा। इसी बीच विभीषण ने श्रीराम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत है। तीर लगते ही रावण धरती पर गिर गया। इसके साथ दर्शकों ने श्री राम के जयकारे भी लगाए। प्रभु श्री राम ने  सत्य पर विजय पाई। रावण के पुतले में आग लगते  ही धू धू कर जल उठा। रामलीला मैदान में जय श्री राम के नाम की जयकारे से गूंज उठा।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading