KANNAUJ NEWS : कन्नौज मे सड़क हादसे मे घायल किशोर की हुई मौत, परिजनों मे मचा कोहराम

0
3
( छिबरामऊ से अश्वनी पाठक की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में जीटी रोड पार कर रहे किशोर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया। जहां पर सड़क हादसे में घायल किशोर की अस्पताल में मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिघौली निवासी विवेक (13) पुत्र अशोक कुमार अपने गांव के ही शिवम (15) पुत्र ननकूलाल के साथ साइकिलों से जीटी रोड पार कर रहा था। तभी सिंहपुर मोड के पास जीटी रोड पार करते समय विवेक की साइकिल में छिबरामऊ से बेवर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस विवेक को सौ शैय्या अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने विवेक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। विवेक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम 

परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता खेतीबाड़ी करते हैं। विवेक मटेहना के विद्यालय में कक्षा 6 का छात्र था। वह दो बहनों में इकलौता था। लेकिन आज उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई। कोतवाल अजय कुमार पाठक ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading