Kannauj News : ननिहाल में रह रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, मचा कोहराम

0
IMG-20231112-WA0000
( हसेरन से सुमित मिश्रा की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले मे घर वापस आते समय एक युवक की सड़क हादसे में जान चली गई। सुबह इस बात की जानकारी हुई तो घर परिवार में कोहराम मच गया। पिता सहित घर परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कन्नौज जिले के कस्बा हसेरन निवासी शिव ठाकुर उम्र 26 वर्ष पुत्र झुल्ले भदौरिया  अपने ननिहाल में रह रहा था। देर शाम किसी कार्य से राजपुर गया हुआ था, वहां से वापस आते समय सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। सुबह लोगों ने उसका शव सड़क पर पड़ा देखा तो इसकी सूचना घर-परिवार के लोगों को दी। जानकारी होते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे जहां शव देखते ही कोहराम मच गया।

ऑपरेटर पद पर था कार्यरत

 शिवा ब्लॉक मुख्यालय हसेरन  पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। संविदा पर ब्लॉक मुख्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। मौत का समाचार सुनते ही ब्लॉक परिसर के कर्मचारियों में सन्नाटा पसर गया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घर परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading